{"_id":"617ee7160d0a86527b15d8e5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228684597","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार दीयों से रोशन होगा गंगा का किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार दीयों से रोशन होगा गंगा का किनारा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा दिवस नदी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग और गंगा सभा आरती समिति के सहयोग से गंगा तट पर 21 हजार दीयों को जलाते हुए गंगा तट को रोशन किया जाएगा। वन विभाग द्वारा एक नवंबर से तीन नवंबर तक गंगा स्वच्छता, पौधरोपण और प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा।
गढ़ वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आजादी महोत्सव के लिए एक नवंबर से तीन नवंबर तक वन विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसमें एक नवंबर को सुबह 9 बजे ब्रजघाट गंगा आरती स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी पहचान पत्र के साथ अपना पंजीकरण कराते हुए शामिल हो सकता है। वहीं 2 नवंबर की शाम पांच बजे वन विभाग और गंगा आरती समिति के सहयोग से 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा घाट को रोशन किया जाएगा। इसके अलावा 3 नवंबर की सुबह सात बजे वन विभाग की ओर से स्वच्छ गंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद गंगा तट पर पौधरोपण भी कराया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन मेरठ एनके जानू, वन सरक्षक मेरठ गंगा प्रसाद, प्रभागीय वन अधिकारी राजेश निगम, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहेंगे।
- इस तरह से प्रतियोगिता में ले सकेंगे भाग
h±Ü±Üà¿sïˆÙ//www-faïUcebïUàæàæk-càæm/evenïU±Üsï/403495864801703 पेज बनाया गया है। फेसबुक पेज पर एक नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच सफेद सादे कागज पर मां गंगा के नाम संदेश लिखकर अपलोड किए जाएंगे। इस रिकॉर्ड में कोई भी भाग ले सकता है। संवाद
Trending Videos