{"_id":"6a1ea5f947c569e41c04d447","slug":"house-roof-collapses-in-hapur-several-injured-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: लेंटर डालते समय हादसा, अचानक भरभराकर गिरा लेंटर, परिवार और मजदूर मलबे में दबे, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: लेंटर डालते समय हादसा, अचानक भरभराकर गिरा लेंटर, परिवार और मजदूर मलबे में दबे, आठ घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
लेंटर डालने का काम चल रहा था तभी अचानक तेज आवाज के साथ वह ढह गया। मलबे के गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। नई छत पर मौजूद लोग और काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
लेंटर डालते समय हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शनिवार को गुलावठी कस्बे में शनि मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लेंटर डालते समय अचानक वह भरभराकर गिर गया। इस हादसे में नई छत पर बैठे परिवार के सदस्य और मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लेंटर डालने का काम चल रहा था तभी अचानक तेज आवाज के साथ वह ढह गया। मलबे के गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। नई छत पर मौजूद लोग और काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे सभी लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।