{"_id":"6a3829c2f560950f60010de8","slug":"innocent-two-and-a-half-year-old-branded-with-a-bidi-and-inflicted-with-deep-wounds-in-multiple-places-using-a-key-hapur-news-c-30-1-gbd1038-914639-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ढाई साल के मासूम को बीड़ी से दागा, चाभी से कई जगह बनाए गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ढाई साल के मासूम को बीड़ी से दागा, चाभी से कई जगह बनाए गहरे घाव
विज्ञापन
घायल बच्चे आहद की कमर पर पड़े निशान। स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। दरिंदे ने ढाई साल के बच्चे को कई जगह बीड़ी से दाग दिया। चाभी से शरीर पर कई जगह गहरे घाव बना दिए। बच्चा दहशत में है और दर्द से कराह रहा है। उसकी हालत जिसने भी देखी सिहर उठा। मासूम से इस तरह की क्रूरता करने का आरोप उसके मौसा पर है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुलंदशहर जिले के स्याना स्थित माकड़ी गांव निवासी गुलफाम पत्नी फैमिदा व तीन बच्चों के साथ कोटला सादात में किराये पर रहते हैं। दंपती मजदूरी करता है। गुलफाम ने बताया कि वे पत्नी के साथ हर रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी मजदूरी करने गए थे। बच्चे घर पर अकेले थे। इसी बीच मजीदपुरा में रहने वाला उनका साढ़ू नदीम दोपहर करीब 12 बजे घर आया। वह उनके सबसे छोटे बच्चे आहद को कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने घर से ले गया। मासूम के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके साढ़ू ने किसी सुनसान स्थान पर ले जाकर आहद से हैवानियत की।
मासूम को होंठ के अंदर की तरफ से बीड़ी से जलाया गया है। चेहरे पर कई जगह दांत से काटा है। पीठ और पेट पर ई-रिक्शा की चाबी से दस से अधिक गहरे घाव बनाए हैं। पिता ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक बच्चे के साथ हैवानियत की गई, उसके बाद आरोपी मोहल्ले के बाहर ही उसे छोड़कर भाग गया। बच्चा लड़खड़ाता हुआ किसी तरह घर पहुंचा। वह दर्द से कराह रहा था। परिजन चिकित्सक के पास ले गए। पिता का आरोप है कि ई रिक्शा चलाने वाला उनका साढ़ू बच्चे को गलत नीयत से लेकर गया था। बच्चा होंठ जलने की वजह से कुछ खा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी जला दिया था बीड़ी से, देखते ही सहम जाता है मासूम
गुलफाम ने बताया कि नदीम का उसके घर आना-जाना रहता है। सर्दियों में भी उसने आहद की गर्दन पर जलती बीड़ी लगा दी थी। बच्चा उसे देखते ही सहम जाता है। घटना वाले दिन भी जिस समय नदीम घर से आहद को लेने आया था तब वह अपनी बहन से लिपट गया था। बार-बार कह रहा था कि ये मुझे मार देगा, मुझे इसके साथ मत जाने दो। इसके बावजूद वह उसे साथ लेकर चला गया।
नशे का आदी है नदीम, हरकत से देखकर परिजन दंग
घटना की जानकारी होने पर गुलफाम के घर पर कई रिश्तेदार आए हुए थे। नजदीकी रिश्तेदारों ने बताया कि नदीम सूखा नशा करता है। उसने जिस तरह की हरकत की है उससे उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लगती है। आरोपी पहले पहले भी कह चुका है कि बच्चों के चिल्लाने की आवाज से उसे मजा आता है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।