फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kanwariya jumps into canal; police rescue him

Hapur News: नहर में कांवड़िए ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya jumps into canal; police rescue him
नहर में डूबे युवक को निकालते ग्रामीण। स्रोत वीडियो ग्रैब
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में सोमवार दोपहर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ कांवड़िए ने नहर में छलांग लगा दी। वह गहरे पानी में डूबने लगा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव लुखराड़ा निवासी अमर मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को वह पवित्र गंगाजल लेकर गांव छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचा था। यह घटना मंदिर के पास नहर में हुई। दोपहर करीब एक बजे अमर ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। कांवड़िए को नहर में डूबता देख आसपास खड़े कांवड़ियों और लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत लोगों की मदद से कांवड़िए को नहर से निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

चादर फेंककर बचाई जान
बचाव अभियान के दौरान एक युवक ने कांवड़िए की ओर एक चादर फेंकी। अमर ने उस चादर को मजबूती से पकड़ लिया। चादर के सहारे वह नहर से बाहर निकलने में सफल रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों के त्वरित सहयोग से एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed