फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The portal for making corrections to ITI applications will remain open for two more days

Hapur News: आईटीआई के आवेदनों में संशोधन के लिए दो दिन और खुलेगा पोर्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
The portal for making corrections to ITI applications will remain open for two more days
हापुड़। जिले के 26 राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके छात्र त्रुटियों का सुधार करा सकेंगे। इसके लिए दो दिन और पोर्टल खुला रहेगा। छात्र 12 अगस्त तक अपने पसंदीदा संस्थान और ट्रेड के विकल्प बदल सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित आईटीआई में प्रवेश के लिए सात अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया चली थी। अब एनसीवीटी की कुछ सीटों को एससीवीटी पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया है, जबकि कुछ सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

ऐसे में अब उन अभ्यर्थियों को जिन्होंने पहले से आईटीआई में आवेदन किया था वह अब अपनी आईटीआई और कोर्स को भी बदल सकते हैं इसमें नए कोर्स या पुराने कोर्स जो चाहे उनका चुनाव भी कर सकते हैं। इसके तहत आईटीआई ने अब संशोधन का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी एससीवीटी के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर अपडेटेड सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं। इसके बाद वे अपनी शैक्षिक योग्यता और प्राथमिकता के अनुसार नए संस्थान एवं ट्रेड जोड़ सकते हैं या पहले से भरे गए विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। 12 अगस्त तक संशोधन का कार्य किया जा सकता है।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नीरज कुमार का कहना है कि दो दिन त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल खुला रहेगा। 12 अगस्त तक छात्र संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed