सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kicks, punches, and blows from sticks were freely exchanged between two groups following a collision between an auto-rickshaw and a car.

Hapur News: ऑटो व कार की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे व डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kicks, punches, and blows from sticks were freely exchanged between two groups following a collision between an auto-rickshaw and a car.
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा रोड स्थित सैनिक स्कूल के पास शनिवार की सुबह ऑटो व कार में हुई भिड़ंत के बाद दो पक्षों में जमकर लात घूसे व डंडे चल गए। इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गए। हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को लौट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिखेड़ा रोड स्थित सैनिक स्कूल के पास शनिवार की सुबह एक ऑटो व कार की भिड़ंत हो गई। इसके बाद ऑटो व कार सवारों लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे व डंडे चल गए। बीच सड़क पर विवाद होता देख यहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गांव सिखेड़ा व कार सवार गांव कंदौली का रहने वाला था। दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और दोनों पक्ष कोतवाली से ही लौट गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed