{"_id":"6a35739a2322910fa80e1125","slug":"last-date-for-advance-registration-for-classes-9-and-11-is-september-30-hapur-news-c-306-1-gha1004-122822-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। परिषद के अनुसार पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी और इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वर्ष 2027 की कृषि भाग-एक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण भी इसी प्रक्रिया के तहत होगा।
डीआईओएस श्वेता पूठिया ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा नौवीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है। वहीं, हाईस्कूल कंपार्टमेंट अथवा पुनर्परीक्षा उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को 20 अगस्त तक अवसर मिलेगा।
विद्यालयों को 25 अगस्त तक प्रति छात्र 40 रुपये की दर से पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कराना होगा और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देश अनुसार अपलोड किए गए विवरणों की जांच 26 अगस्त से 5 सितंबर तक की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवधि में नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। यदि किसी छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय या फोटो में त्रुटि पाई जाती है तो उसका संशोधन 6 सितंबर से 20 सितंबर तक कराया जा सकेगा।
हालांकि संशोधन अवधि में नए पंजीकरण स्वीकार नहीं होंगे। यूपी बोर्ड ने विद्यालय प्रधानाचार्यों और कक्षा अध्यापकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। छात्रों के सभी अभिलेखों का विद्यालय रिकॉर्ड से मिलान करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की गलती या विसंगति पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य और अध्यापक जिम्मेदार माने जाएंगे।
पंजीकृत छात्रों की नामावली और कोषपत्र की प्रतियां 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। इससे आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सकेगा।