{"_id":"6a401781bba90dc90a0c7058","slug":"lawyers-staged-a-protest-and-burned-an-effigy-in-opposition-to-e-registry-hapur-news-c-306-1-gha1001-122965-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन
xगढ़ तहसील मुख्यालय पर प्रदेश के मंत्री का पुतला दहन करते वकील। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील मुख्यालय के बाहर उनका पुतला दहन किया।
विकास भारद्वाज ने कहा कि ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया से आम जनता, वकीलों, बैनामा लेखन प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था जमीनी स्तर पर व्यावहारिक नहीं है, जिससे रजिस्ट्री कार्यों में अनावश्यक देरी और जटिलताएं बढ़ेंगी। इस दौरान बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान और सचिव जितेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि आंदोलन, धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उन लोगों से वार्ता तक करने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि स्टांप एवं पंजीयन की पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए और ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। धरना स्थल पर अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अर्जुन पंडित, प्रशांत कुमार, बॉबी आजाद, अंकित आदि मौजूद रहे।