सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Maize-laden truck overturns on highway after going out of control; grain spills onto the road.

Hapur News: अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा मक्का से लदा ट्रक, सड़क पर बिखरा अनाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Maize-laden truck overturns on highway after going out of control; grain spills onto the road.
एनएच 9 हाइवे पर पलटा पड़ा मक्का के बोरों से भरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास मक्का से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा गया। इस दौरान ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और मक्का सड़क पर बिखर गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से मक्का लादकर शनिवार की देर रात गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। एनएच-09 स्थित सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और ट्रक की मक्का सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लाइन लग गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व मक्का को हाईवे से हटवाकर किसी तरह यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक चालक की मदद करते हुए मक्का को दूसरे ट्रक में लदवाकर उसके बताए स्थान पर भिजवाया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व सड़क पर बिखरी मक्का को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed