फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man accused of rape under false promise of marriage; threatened to throw acid.

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवक पर दुष्कर्म का आरोप, तेजाब डालने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Man accused of rape under false promise of marriage; threatened to throw acid.
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने दूसरे गांव के युवक पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि दो माह से गढ़ के ही एक गांव का युवक उससे बातचीत करता है और शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक से 11 जुलाई को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने हाईवे पर गांव के रास्ते पर बुलाया और कार में बैठाकर सिंभावली के एक हाईवे किनारे स्थित होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तेजाब डालकर जान से मारने और अन्य साथियों को होटल पर बुलाकर उनसे भी दुष्कर्म कराने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को गांव के रास्ते के बाहर छुड़वा दिया। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में परिजनों को आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed