सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Mason Who Left Home for Work Goes Missing

Hapur News: घर से काम पर निकले राजमिस्त्री लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mason Who Left Home for Work Goes Missing
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव खिलवाई निवासी राजमिस्त्री दो मई की सुबह को घर से कार्य पर निकले थे, तभी से घर नहीं लौटे हैं। परिजनों में चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस में सूचना दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि मनवीर सिंह (45) राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। जो रोजाना की तरह शनिवार की सुबह घर से साइकिल लेकर काम पर निकले थे, तभी से घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारियों , परिचितों समेत हर संभव स्थान पर तलाश किया, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। संदिग्ध दशा में हुए लापता होने कारण परिजनों में चिंता बनी हुई है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मनवीर की सकुशल बरामदगी की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed