{"_id":"6a68eb18b6836b924107282f","slug":"notice-issued-to-dso-for-leaving-office-without-prior-intimation-hapur-news-c-135-1-hpr1005-145674-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना सूचना दिए कार्यालय से जाने पर डीएसओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना सूचना दिए कार्यालय से जाने पर डीएसओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कार्यालय से बिना सूचना नदारद होने और अन्य कमियों पर डीएम कविता मीना ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में जिले को प्रदेश में 75 वीं रैक आने और जीरो पावर्टी की प्रगति को लेकर एनआईसी बुलाए जाने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन जानकारी मिली कि उस समय जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। शाम 4.30 बजे बिना किसी सूचना के कार्यालय छोड़ने पर डीएम ने इसे लापरवाही माना।
इसी प्रकार जनसुनवाई के समय शिकायतकर्ता इसरत बेगम ने राशन डीलर पर अभद्रता करने व कई महीनों से राशन न देने आदि को लेकर शिकायत की थी। इस मामले में भी राशन डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है और इससे शासकीय कार्यों के प्रति नकारात्मक व उदासीनता मानता है।
मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। मैं समय से कार्यालय आती और जाती हूं। जनसुनवाई में समस्याओं का समाधान कराया जाता है। नोटिस का जवाब दिया जाएगा।