{"_id":"69de7e2cb817b0b444007c1f","slug":"passenger-train-operations-disrupted-along-with-express-trains-hapur-news-c-135-1-hpr1003-139950-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ बिगड़ा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ बिगड़ा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे लाइन पर जगह-जगह चल रहे मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन आईं। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली को जा रही पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन बिगड़ा रहा। बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जा रही शटल पैसेंजर ट्रेन दो घंटा, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन दो घंटे, भुज से बरेली जंक्शन को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से मेरठ शहर को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि विभिन्न रेलखंड में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। ट्रेनों में संचालन के सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X