फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Protesters angered by blocking of mahapanchayat blocked Dhaulana-Pilkhuwa road

हापुड़ में यूजीसी पर हंगामा: महापंचायत रोकने पर भड़के प्रदर्शनकारी, धौलाना-पिलखुवा मार्ग किया जाम

Sun, 18 Oct 2026 03:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

रविवार को महापंचायत में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। 

विज्ञापन
Protesters angered by blocking of mahapanchayat blocked Dhaulana-Pilkhuwa road
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना तहसील परिसर में प्रस्तावित महापंचायत को रोकने पर हंगामा हो गया। तहसील परिसर में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से जमकर नोंकझोंक और हंगामा हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


Trending Videos

कई किए गए नजरबंद
रविवार को महापंचायत में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। आरोप है कि कुछ लोगों को धरनास्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए उनके गांवों में ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का विरोध बढ़ने पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। महापंचायत को रोके जाने और प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगे। दोपहर बाद तक हंगामा की स्थिति जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed