{"_id":"69bc393e597212571e030cb5","slug":"roads-connecting-more-than-10-villages-will-be-constructed-hapur-news-c-135-1-hpr1005-138598-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्गों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्गों का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.25 करोड़ रुपये से 10 गांवों को जोड़ने वाले मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण से प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले करीब दो हजार वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। निर्माण कार्यों को लेकर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन मार्गों के निर्माण की मांग लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग आपस में 10 से अधिक गांवों को जोड़ते हैं। वर्तमान में मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ग्रामीण मार्गों के मरम्मत व नवीनीकरण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी मिले थे। इसके बाद अब मार्गों का निर्माण होगा।
विभाग द्वारा 3.80 करोड़ रुपये से दिल्ली-बरेली-लखनऊ मार्ग शहरी भाग, 1.73 करोड़ रुपये से एनएच-24 से बक्सर ढाना संपर्क मार्ग, 1.46 करोड़ रुपये से कुचेसर चौपला से श्यामपुर-किठौर मार्ग, 44.15 लाख रुपये से एमबी मार्ग से गिरधरपुर तुमरैल-नान मार्ग और 81 लाख रुपये से सपनावत इकलैड़ी-भावा बोर्डर मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। दो माह के अंदर कार्य पूर्ण करने की अवधि रहेगी।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि नवीनीकरण के कार्यों को लेकर टेंडर निकाले गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos