{"_id":"69c442db7611231b720ae2d0","slug":"massive-fire-at-a-tent-house-warehouse-in-dhaulana-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138967-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धौलाना में एक टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धौलाना में एक टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
धौलाना में टेंट की दुकान में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। कस्बे के छोटा मोहल्ला में बुधवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कस्बा के छोटा मोहल्ला में टैंट हाऊस का काम करने वाले गोदाम मालिक पप्पू उर्फ शाहिद ने बताया कि मंगलवार रात को रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी रवि चौहान ने गोदाम से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के चलते उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही थाना धौलाना प्रभारी अवनीश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।
कुछ ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अग्निकांड में टेंट हाउस का क्रॉकरी सामान, रजाई-गद्दे, कुर्सियां, टेंट सामग्री, पर्दे और मैट सहित अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। पीड़ित के अनुसार, इस घटना में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जिसमें करीब 7 लाख रुपये का सामान दो दिन पहले ही खरीदा गया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos