सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A short circuit caused a fire in the house, goods worth lakhs destroyed.

Hapur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, goods worth lakhs destroyed.
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Trending Videos


गांव निवासी नदीम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात में मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे अचानक घर में धुआं भरने लगा, जिससे परिवार के लोगों की नींद खुल गई। नीचे आकर देखा तो घर में रखा टेंट का सामान आग की चपेट में आ चुका था और लपटें तेजी से फैल रही थीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों ने घर में फंसे परिवार के सदस्य आतिफ, हमदान, अल्फा, यामान और शाहीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा टेंट का सामान सहित अन्य घरेलू वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। तहसीलदार राहुल सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed