सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Running through the fields for cylinders, chaos for three hours

Hapur News: सिलिंडर के लिए खेतों से होकर लगानी पड़ रही दौड़, तीन घंटे अफरा-तफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Running through the fields for cylinders, chaos for three hours
पिलखुवा के परतापुर रोड पर खेतों में सिलिंडर के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर हालात बेकाबू हो रहे हैं। उपभोक्ता सिलिंडर पाने के लिए खेतों तक दौड़ने को मजबूर हैं और करीब तीन घंटे तक गोदाम और गाड़ी के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
Trending Videos

अशोक, राकेश, अमित, वृंदा और शशि ने बताया कि सिलिंडर की गाड़ी सामान्य तौर पर गोदाम पर खड़ी होती है, लेकिन इस बार भारी भीड़ के कारण गाड़ी को गोदाम से दूर खेतों की तरफ खड़ा कर दिया गया। इसके बाद लोग गोदाम और गाड़ी के बीच लगातार दौड़ते रहे। करीब तीन घंटे तक यही स्थिति बनी रही और किसी तरह सिलिंडर पाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। न कोई तय व्यवस्था है और न ही कोई नियंत्रण। लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा। इससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
वहीं, भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सभी गाड़ी चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर गैस वितरण नहीं किया जाएगा, लेकिन जब गाड़ी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है तो लोग सिलिंडर लेने के लिए उसे घेर लेते हैं। ऐसी स्थिति में वितरण हो सकता है, हालांकि अब तक इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed