{"_id":"69cc091566cc0fd502089c4c","slug":"ibrat-was-tricked-into-taking-him-to-a-garden-and-murdered-with-an-illegal-pistol-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139280-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धोखे से बाग में ले जाकर अवैध पिस्टल से की थी इबरत की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धोखे से बाग में ले जाकर अवैध पिस्टल से की थी इबरत की हत्या
विज्ञापन
धौलाना थाना पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। तीन दिन पूर्व कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव डहाना के बाग में गोली मारकर की गई कपड़ों की फेरी लगाने वाले इबरत खान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रिश्ते के भाई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अवैध पिस्टल, कारतूस, मोपेड व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ने धोखे से उसे बाग में ले जाकर पीछे से सिर में गोली मारी थी। कपड़ाें के व्यापार में प्रतिस्पर्धा के चलते आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया।
यह था मामला--
28 मार्च को मूल रूप से बदायूं जिले के गांव उरैना निवासी इबरत खान का सिर में गोली लगा शव बाग से बरामद किया था। वर्तमान में वह अपने पिता के साथ हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में रह रहा था। पास ही उसकी कपड़ों से लदी एक मोपेड भी खड़ी थी। जेब में चार हजार रुपये बरामद होने के कारण लूट के लिए हत्या का मामला प्रकाश में नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव की पहचान कर मामले की जांच शुरू की थी।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से तैय्यब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी बदायूं के उरैना गांव का रहने वाला है और इबरत का रिश्ते का भाई लगता है। फिलहाल वह हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में रहता है। दोनों एक ही गांव के थे और पहले साथ-साथ काम करते थे। पहले इबरत खान तैय्यब के पास से कपड़े लेकर फेरी लगाता था, लेकिन डेढ़ महीने पहले इबरत ने अपना अलग गोदाम मजीदपुरा में बना लिया और स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर दिया।
अलग कारोबार से तैय्यब को हो रहा था घाटा--
इबरत के अलग काम करने से तैय्यब का कारोबार प्रभावित हो रहा था और उसे व्यापार में घाटा होने लगा था। उसका मानना था कि इबरत खान की वजह से उसका व्यापार मंदा पड़ गया है। तैय्यब ने कई बार इबरत को समझाया और अपने साथ काम करने की सलाह दी, लेकिन इबरत ने मना कर दिया। गुस्से और जलन में आकर तैय्यब ने उसे मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और उस दिन फोन कर धोखे से उसे आम के बाग में ले गया और अवैध पिस्टल से इबरत खान की गोली मारकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया।
एएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद हुईं। जिसके आधार पर मंगलवार को कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने आरोपी को गांव सालेपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
--
कहां से खरीदा पिस्टल, इसकी हो रही जांच-
एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पिस्टल कहां से खरीदा था, इसकी भी जांच की जा रही है। अभी तक पता चला है कि करीब 50 हजार में किसी व्यक्ति से आरोपी ने पिस्टल खरीदी था। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos
यह था मामला

अलग कारोबार से तैय्यब को हो रहा था घाटा