{"_id":"69cc092eceda183b230b29c5","slug":"traders-will-oppose-the-proposal-for-garbage-collection-fee-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139252-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कूड़ा उठाने के शुल्क प्रस्ताव का विरोध करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कूड़ा उठाने के शुल्क प्रस्ताव का विरोध करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के चैंबर ऑफ कामर्स परिसर स्थित कार्यालय पर सोमवार रात बैठक हुई। इसमें पालिका द्वारा प्रस्तावित कूड़ा उठाने के शुल्क प्रस्ताव का विरोध किया गया। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि, पहले पालिका अधिकारी व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। इसके बाद ही शुल्क वसूली को लेकर प्रस्ताव लाए।
अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर यूजर्स चार्ज प्रति घर प्रतिमाह 50 रुपये वसूलने की तैयारी है। इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका की सीमा में लगभग 35 हजार आवासीय मकान व तीन हजार व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। प्रतिमाह 50 रुपये प्रति भवन से करीब 19 लाख रुपये की वसूली होगी, जो वार्षिक करीब 22 करोड़ 80 लाख रुपए होता है।
व्यापारी राजीव गर्ग ने कहा कि पालिका द्वारा गृह, जल और सीवर कर के रूप में पहले से ही अत्यधिक टैक्स वसूला जा रहा है, वह किस मद में खर्च किया जा रहा है, यह कोई नहीं बताता है। मनीष कंसल ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था, पानी की आपूर्ति भी सुचारू नहीं है, पहले इस ओर ध्यान देना चाहिए।
मनीष गर्ग नीटू ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि यदि नगर पालिका द्वारा इस प्रकार से किसी भी प्रकार की वसूली का प्रयास किया जाता है तो कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके अलावा जो भी सभासद इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, उनका भी विरोध किया जाएगा। बैठक में सोनू बंसल, विरेंद्र गर्ग बिट्टू, सुरेश जिंदल, विनोद गुप्ता, अमित कंसल, विशाल गोयल, अनिल आहूजा, याशी बंसल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos