{"_id":"69c441bef2a6b909e807628e","slug":"massive-fire-engulfs-moving-car-on-highway-mother-and-son-save-lives-by-jumping-out-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138927-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटे ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटे ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
हाईवे-09 पर धूं-धूं कर जलती कार। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के ऊपर चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार मां-बेटे ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा और हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटा बाद पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार आग में जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी।
हरियाणा के गुरुग्राम के सनसिटी निवासी अरबाज फिलहाल वहीं रहते हैं, जबकि उनका पैतृक गांव बुलंदशहर का गांव बुगरासी है। बुधवार की दोपहर करीब पौने दो बजे वे अपनी मां सबा खान के साथ अपनी कार में सवार होकर बुगरासी जा रहे थे। एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने पर अचानक उनकी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दोनों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
कार में आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई और हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग पर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कार सवार मां व पुत्र सुरक्षित हैं लेकिन आग लगने से कार पूरी तरह राख हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos