सलमान क्यों बना कसाई?: दिल्ली से जा रहा था बरेली, कार से उतरकर ढाबे पर रूका और रेत लिया चाकू से अपना गला
कुछ लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन काफी खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के साथ पहुंचे निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है।
विस्तार
सैलून कर्मचारी ने चाकू से सिर्फ 15 सेकेंड में अपनी गर्दन रेत ली। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात यूपी के हापुड़ स्थित गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव स्थित ढाबे पर हुई। युवक एक टैक्सी में सवार होकर दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहा था।
दिल्ली में भाई के साथ सैलून पर करता था काम
कोतवाली पुलिस के अनुसार सलमान (22) पुत्र अहमदजान निवासी दुनका, थाना साईं, जिला बरेली के निवासी थे। वह दिल्ली में भाई के साथ एक सैलून पर काम करते थे। वह देर रात दिल्ली से बरेली जाने के लिए टैक्सी में बैठे थे। टैक्सी में अन्य यात्री भी मौजूद थे।
सामान्य दिखाई दे रहा था सलमान
रात के समय जब टैक्सी गांव अठसैनी के निकट हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर रुकी थी। उस समय सभी यात्री नीचे उतर गए। सलमान भी टैक्सी से उतरकर ढाबे के बाहर कुछ देर तक टहलता रहा। ढाबा कर्मियों के अनुसार वह उस समय सामान्य दिखाई दे रहा था।
अचानक चाकू से रेत लिया अपना गला
कुछ देर बाद अचानक सलमान ढाबे के अंदर गया और कैश काउंटर के पास रखे चाकू से खुद का गला रेत लिया। घटना के बाद वह लड़खड़ाता हुआ बाहर निकला और पार्किंग में लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ भी नहीं समझ सके।
मौके पर ही हो गई मौत
कुछ लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन काफी खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के साथ पहुंचे निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता की गई है, उन्होंने बताया कि वह काफी तनाव में था, संभवतः उसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।
