{"_id":"69f63b75f44d794c1c0ad0a7","slug":"scooty-collides-with-divider-two-friends-killed-and-two-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140789-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत व दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत व दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद/हापुड़। नवीन फल-सब्जी मंडी के पास शुक्रवार रात एक स्कूटी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित होशियारपुर गढ़ी निवासी आर्यन (18) और राहुल (21) की मौत हो गई।
घटना में कौशांबी के भोवापुर निवासी मनीष और दिल्ली निवासी भरत गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी दोस्त नई स्कूटी की पार्टी करके लौट रहे थे। रात्रि गश्त पर डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां आर्यन और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए। जबकि घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मालवाहक चालक मनीष कौशांबी के भोवापुर में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नई स्कूटी ली थी। स्कूटी की पार्टी के लिए रेपिडो चालक आर्यन, निजी कंपनी कर्मी राहुल, भरत और मनीष चारों एकत्र हुए थे। देर रात पार्टी करके चारों मनीष की ही नई स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे।
पुलिस की जांच में चारों के नशे में होने की बात सामने आई है। जब वे साहिबाबाद मंडी के पास पहुंचे तो संतुलन बिंगड़ने के कारण स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। एसीपी ने बताया कि स्कूटी को राहुल चला रहे थे। डायल 112 कर्मियों ने घायलों को देखा तो राहुल की आंख के ऊपर डिवाइडर की सरिया घुसने का निशान मिला था। बाकी युवकों को भी गंभीर चोटें थीं। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आर्यन व राहुल को मृत घोषित कर दिया। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
एसीपी ने बताया कि हादसा के दौरान कोई आसपास नहीं था और न ही किसी ने सूचना दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। घटनास्थल से दोनों ओर कुछ दूरी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अंदेशा है कि नशे की हालत में होने की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हादसा हुआ। डिवाइडर के आसपास ही खून के निशान भी हैं। एसीपी ने बताया कि किसी भी परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos