सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shivani body found in field only sister among four brothers police investigating love affair angle

खेत में मिला शिवानी का शव: सिर पर हमले के निशान, चार भाइयों की थी एक बहन; प्रेम प्रसंग के एंगल पर पुलिस जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, शिवानी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और सोमवार की सुबह बैंक जाने की बात परिजनों से कहकर घर से निकली थी।

Shivani body found in field only sister among four brothers police investigating love affair angle
मृतक शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना क्षेत्र के चितौली-उबारपुर मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला शव थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी शिवानी (21) का था। सिर पर भारी चीज से प्रहार कर, उसकी हत्या की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसी करीबी या प्रेम प्रसंग के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है, हत्यारोपी के करीब पुलिस पहुंच गई है।

बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी शिवानी
पुलिस के अनुसार, शिवानी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और सोमवार की सुबह बैंक जाने की बात परिजनों से कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को शिवानी को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिला था शिवानी का शव
उधर, सोमवार की शाम चितौली-उबारपुर मार्ग पर सड़क किनारे खेत में शिवानी का शव पड़ा मिला। किसी भारी चीज से सिर में वार कर शिवानी की हत्या की गई थी। शिवानी के सिर में कई चोटों के निशान भी पाए गए थे।

विज्ञापन

चार भाइयों की इकलौती बहन थी शिवानी
युवती का शव मिलने की सूचना पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। देर रात युवती की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शिवानी अपने चार भाईयों की इकलौती बहन थी।

पुलिस को लग रहा प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला
शिवानी के पिता महिपाल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में पूठ घाट पर शिवानी का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना के पीछे किसी करीबी या प्रेम प्रसंग होना प्रतीत हो रहा है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा होगा। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जल्द हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed