सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shopkeepers angry over rent hike

Hapur News: किराया बढ़ाने से दुकानदारों में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers angry over rent hike
विज्ञापन
ब्रजघाट। नगर पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को व्यापारी जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे।

दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2009 में नगर पालिका द्वारा तारगली स्थित दुकानों का आवंटन किया गया था। उस समय प्रत्येक दुकानदार से 2.64 लाख रुपये प्रीमियम के रूप में लिए गए थे और मासिक किराया पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया था। अनुबंध में प्रत्येक पांच वर्ष बाद 15 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका ने हाल ही में मनमाने ढंग से किराया बढ़ा दिया और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लागू कर दी। व्यापारियों का कहना है कि इस संबंध में उन्हें समय रहते कोई सूचना नहीं दी गई। इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed