फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Silent procession taken out on Partition Horrors Remembrance Day

Hapur News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला मौन जुलूस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Silent procession taken out on Partition Horrors Remembrance Day
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। स्रोत भाजपा
हापुड़। भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार की शाम को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक किलोमीटर लंबा मौन जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की और संगोष्ठी की प्रस्तावना रखी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विभाजन विभीषिका का यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। सत्ता के उस समय के लोभी लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। तुष्टीकरण की राजनीति उस समय हावी थी। उस समय की सरकार ने इतिहास को तोड़-मोड़कर पेश किया। हम सभी को एकजुट रहते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। 14 अगस्त 1947 को जो देश का बंटवारा हुआ, हम उसको आज भी नहीं भूल सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व विधायक कमल मलिक ने भी अपने विचार रखे। शाम के समय पार्टी कार्यालय से लेकर प्रीत विहार के गोल चक्कर तक मौन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णवीर चौधरी, नरेश तोमर, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, चेयरमैन पुष्पा देवी, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल, पुनीत गोयल, पायल गुप्ता, मनोज वाल्मीकि, अमित शर्मा, हितेश मोदी, अमित टांक, मुदित गोयल, मनोज तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed