सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Staging a protest, local residents demanded that the police administration shut down the hotel.

Hapur News: प्रदर्शन कर मोहल्लेवासियों ने होटल को बंद कराने की पुलिस प्रशासन से मांग की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Staging a protest, local residents demanded that the police administration shut down the hotel.
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एलएन रोड स्थित एक होटल को बंद कराने के लिए बुधवार की शाम मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से इसे बंद कराने की मांग की। एलएन रोड पर एक होटल स्थित है। बुधवार की शाम मोहल्लेवासियों ने होटल बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि होटल में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों पर गलत असर पड़ रहा है। स्कूल आने जाने वाले बच्चे इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। दो दिन पहले भी इस होटल से एक युवक व एक युवती की भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह वीडियो मोहल्ले के की कुछ लोगों ने बनाई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम जल्द ही होटलों की जांच करेगी। मानकों के अनुरुप चलने वालों होटल पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed