सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Summer special trains are running poorly, causing inconvenience to rail passengers

Hapur News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का बिगड़ा संचालन, रेल यात्री हो रहे परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains are running poorly, causing inconvenience to rail passengers
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से रेल यात्रियों को घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है और गंतव्य को पहुंचने में भी देरी हो रही है।
Trending Videos

वाराणसी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय से छह घंटे, सीतामढ़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन छह घंटे, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चार घंटे की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन को जाने वाली मेमू ट्रेन दो घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुज से चलकर बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed