सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Talks with officials regarding Allabakhshpur toll will be held today.

Hapur News: आज होगी अल्लाबख्शपुर टोल को लेकर अधिकारियों से वार्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Talks with officials regarding Allabakhshpur toll will be held today.
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मार्ग पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी के कार्यालय पर रविवार को टोल प्लाजा को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक हुई। जिसमें आज(सोमवार) को टोल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता को लेकर चर्चा की गई।
Trending Videos


बैठक के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में बिना अनुमति के स्थानीय लोगों से भी टोल शुल्क वर्षों से वसूला जा रहा है। जो सरासर गलत है। भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि 15 साल से क्षेत्र के लोग टोल शुल्क देने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने कागजों में हेराफेरी कर पालिका की सीमा में टोल स्थापित किया गया है। भारत के राजपत्र में भी ब्रजघाट को गांव दर्शाया गया है। अब जनता जाग गई है, गलत स्थिति में चल रहे टोल प्लाजा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने कहा कि अधिकारी भी मान रहे हैं कि कहीं न कहीं टोल प्लाजा गलत है। भाकियू जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्रवासी टोल प्लाजा को नगरपालिका सीमा से हटाकर ही दम लेंगे, चाहे इसके लिए सड़क पर ही क्यो न उतरना हो। उन्होंने कहा कि आज टोल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों, स्थानीय अधिकारियों व आंदोलनकारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में यदि कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया, तो एक बार फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अशोक चौधरी, उमेश लोधी, डॉ. नेपाल सिंह, आमिर चौधरी, जय सिंह राणा, अजय शर्मा, हर्षण प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed