{"_id":"69de7ea261133479fa01ecea","slug":"the-number-of-lanes-at-garh-toll-plaza-will-increase-from-16-to-22-providing-relief-from-traffic-jams-hapur-news-c-306-1-gha1001-121470-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ टोल प्लाजा पर बढ़ेंगी लेन, 16 से 22 होने पर जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ टोल प्लाजा पर बढ़ेंगी लेन, 16 से 22 होने पर जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर स्थित गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर जल्द ही यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लेनों की संख्या 16 से बढ़ाकर 22 करने का निर्णय लिया है।
वर्तमान में टोल प्लाजा पर कुल 16 लेन संचालित हैं, जिनमें आठ लेन आने वाले और आठ लेन जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित हैं। इनमें इमरजेंसी लेन भी शामिल हैं, लेकिन वाहनों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कई बार लंबा जाम लग जाता है। खासकर त्योहारों, वीकेंड और विशेष अवसरों पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के विस्तार के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि लेनों की संख्या बढ़ाकर 22 किए जाने से यातायात का दबाव संतुलित होगा और वाहनों की आवाजाही तेज एवं सुचारू हो सकेगी।
विस्तार कार्य को चरणबद्ध तरीके से जून तक पूरा किया जाएगा, ताकि निर्माण के दौरान यातायात बाधित न हो। कहा कि नई लेनों के शुरू होने के बाद टोल पर लगने वाले जाम में काफी हद तक कमी आएगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस टोल प्लाजा पर जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे यात्रा में अनावश्यक देरी होती थी। एनएचएआई का यह कदम क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में इस परियोजना के पूरा होने के बाद एनएच-09 पर सफर और भी सुगम व तेज हो जाएगा।
सुरक्षा मानकों में होगा सुधार
नई लेनों के साथ टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। सीसीटीवी निगरानी, बेहतर लाइटिंग और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
कोट
लेन को बढ़ाने के लिए कार्य शुरु हो गया है, जून तक कार्य पूरा करने का प्रयास है, किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-- अभिजीत सिंह, टोल कंपनी, प्रबंधक
Trending Videos
वर्तमान में टोल प्लाजा पर कुल 16 लेन संचालित हैं, जिनमें आठ लेन आने वाले और आठ लेन जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित हैं। इनमें इमरजेंसी लेन भी शामिल हैं, लेकिन वाहनों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कई बार लंबा जाम लग जाता है। खासकर त्योहारों, वीकेंड और विशेष अवसरों पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के विस्तार के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि लेनों की संख्या बढ़ाकर 22 किए जाने से यातायात का दबाव संतुलित होगा और वाहनों की आवाजाही तेज एवं सुचारू हो सकेगी।
विस्तार कार्य को चरणबद्ध तरीके से जून तक पूरा किया जाएगा, ताकि निर्माण के दौरान यातायात बाधित न हो। कहा कि नई लेनों के शुरू होने के बाद टोल पर लगने वाले जाम में काफी हद तक कमी आएगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस टोल प्लाजा पर जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे यात्रा में अनावश्यक देरी होती थी। एनएचएआई का यह कदम क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में इस परियोजना के पूरा होने के बाद एनएच-09 पर सफर और भी सुगम व तेज हो जाएगा।
सुरक्षा मानकों में होगा सुधार
नई लेनों के साथ टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। सीसीटीवी निगरानी, बेहतर लाइटिंग और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
कोट
लेन को बढ़ाने के लिए कार्य शुरु हो गया है, जून तक कार्य पूरा करने का प्रयास है, किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X