सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The SP also transferred several outpost in-charges.

Hapur News: प्रवीन कुमार बने थाना बाबूगढ़ के प्रभारी, धीरज कुमार को बहादुरगढ़ से हटाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The SP also transferred several outpost in-charges.
विज्ञापन
हापुड़। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी ज्ञानंजय सिंह ने फेरबदल किया है। जारी सूची में हाफिजपुर थाने के प्रभारी प्रवीन कुमार को बाबूगढ़ थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि धीरज मलिक को बहादुरगढ़ से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया है। उनके स्थान पर इंद्रकांत यादव को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को साइबर अपराध थाना भेजा गया है।
Trending Videos

इसके अलावा जारी आदेश में वाचक मनोज कुमार और निरीक्षक अतुल चौहान को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साइबर अपराध प्रभारी निरीक्षक पटनीश यादव को यूपी-112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अरविंद चौधरी को हाफिजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। सार्थक कुमार को ब्रजघाट चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरव कुमार को ब्रजनाथपुर से हटाकर पिलखुवा के कालेज गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पिलखुवा क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार को सिखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है, राहुल सिसोदिया को बस अड्डा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार को सिंभावली कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।नीशू मलिक को हापुड़ नगर थाने, आईशा को कुचेसर चौपला महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात उपनिरीक्षक सार्थक कुमार को प्रभारी चौकी ब्रजघाट, चौकी प्रभारी ब्रजनाथपुर उपनिरीक्षक गौरव कुमार को प्रभारी कालेज गेट थाना पिलखुवा, थाना पिलखुवा से उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी सिखेड़ा थाना पिलखुवा, प्रभारी चौकी सिखेड़ा राहुल सिसोदिया को प्रभारी चौकी बस अड्डा पिलखुवा, प्रभारी चौकी बस अड्डा पिलखुवा परवेंद्र को थाना पिलखुवा, थाना पिलखुवा से उपनिरीक्षक आलोक कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा सिंभावली थाना सिंभावली में तैनात किया है। इसके अलावा भी और कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed