फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three arrested in forged death certificate case; six wanted individuals also nabbed

Hapur News: कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में तीन गिरफ्तार, छह वारंटी भी दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in forged death certificate case; six wanted individuals also nabbed
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर छह वारंटियों को भी पकड़ा गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज के मामले में शाहपुर फगौता निवासी विष्णु प्रताप, जंगबहादुर और नम्रता को आनंदा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नम्रता के कब्जे से अंगूरी देवी के नाम का कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र बरामद हुआ। प्रमाण पत्र में मृत्यु की तारीख 13 मार्च 2023 और पंजीकरण की तारीख 23 मई 2023 दर्ज है। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कांवी निवासी रोहित और सतेन्द्र, गालंद निवासी कर्ण तोमर उर्फ दीपक, मोहल्ला माता निवासी राजू, अचपलगढ़ी निवासी ध्रुव और बजरंगपुरी निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से वारंट जारी थे। संबंधित मामलों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, चोरी के प्रयास और दहेज उत्पीडऩ जैसी धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed