यूपी: तेज रफ्तार से चलाने का विरोध करने पर किसान पर चढ़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मौके पर मौत, घटना के बाद भागा आरोपी
महमूदपुर गांव में सोमवार देर रात किसान सतीश (45) की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। उसने अवैध खनन की तेज रफ्तार ट्रॉली का विरोध किया था। चालक फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में सोमवार की देर रात गांव निवासी एक किसान ने घर के बाहर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने का विरोध किया। इससे गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने किसान के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी। इसमें सतीश (45) निवासी गांव महमूदपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फ़रार हो गया। ग्रामीणों ने पीछे से आ रही दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। जंगल से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी लादकर लाई जा रही थी। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव स्थित जंगल से काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली रात में अवैध खनन कर मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से उनके गांव से गुजराती हैं। कई बार ग्रामीण ट्रैक्टर चालकों से इसका विरोध भी कर चुके हैं। तीन दिन पहले भी गांव निवासी सतीश की तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने को लेकर चालकों से कहासुनी हुई थी।
सोमवार की देर रात गांव निवासी सतीश अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली उनके पास से गुजरी। उन्होंने ट्रैक्टर चालक से तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली चलाने का विरोध किया। इसके बाद उनकी चालक से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साये चालक ने उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।
शोर सुनकर उनके परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना के बाद पीछे से आ रही है दूसरी ट्रैक्टर ट्राली व चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सतीश पिछले काफी समय से आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।