{"_id":"69de7db96582e3ad4e0f910d","slug":"to-prevent-accidents-the-municipality-will-get-the-boundary-of-open-drains-constructed-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139948-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हादसों से बचाव के लिए खुले नालों की बाउंड्री कराएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हादसों से बचाव के लिए खुले नालों की बाउंड्री कराएगी पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले पड़े नालों की बाउंड्री कराई जाएगी। पिछले दिनों इन नालों में गिरकर लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अब पालिका ने कुछ नालों के आगे के हिस्से की बाउंड्री कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर भी निकाला गया है।
पालिका द्वारा शहर में तगासराय, मोती कालोनी, सिकंदर गेट सहित तीन अन्य स्थानों पर खुले नालों को चिह्नित किया गया है। यह वह नाले हैं, जो मोड़ पर हैं और आगे से खुले हैं। इस कारण तेज रफ्तार वाहन या पैदल चलने वाले भी अचानक से नाले में गिर जाते हैं।
लोगों की शिकायतों के बाद अब इन हादसों को रोकने के लिए पालिका स्तर से खुले नालों की बाउंड्री कराई जाएगी। इस कार्य पर पालिका द्वारा करीब 26.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकेगी।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि कुछ नालों की बाउंड्री का कार्य कराया जाएगा। पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बारिश से पहले बाउंड्री का कार्य कराया जाएगा।
-- -- -
समेकित भवन में बनेंगी सीढ़ी--
पालिका द्वारा डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास समेकित भवन की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। मरम्मत के साथ ही भवन की रंगाई-पुताई का कार्य होगा। इसके अलावा जीना भी बनाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 46.77 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे यहां शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को लाभ मिलेगा।
Trending Videos

समेकित भवन में बनेंगी सीढ़ी

कमेंट
कमेंट X