सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Traffic Jams Caused by Entry of Heavy Vehicles During the Day; Rules Being Flouted

Hapur News: दिन में भारी वाहनों की एंट्री से लग रहा जाम, नियम हो रहे ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jams Caused by Entry of Heavy Vehicles During the Day; Rules Being Flouted
पिलखुवा में भारी वाहन आने से सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर की सबसे व्यस्त गांधी रोड पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश लगातार जारी है। इससे जाम और हादसे का खतरा बढ़ गया है। तय नियम के अनुसार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद ट्रक और डंपर दिन में ही सड़क पर दौड़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
Trending Videos

गांधी रोड पर सुबह से ही भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। स्कूल जाने वाले छात्र, बाजार आने वाले लोग और दुपहिया सवार इस अव्यवस्था में फंस रहे हैं। कई बार अचानक ट्रकों के बीच फंसने से हादसे की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर कोई सख्ती नजर नहीं आती। आरोप है कि दिन में खुलेआम भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित है और दिन में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed