सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transport Corporation unable to find contractual drivers; operations affected.

Hapur News: परिवहन निगम को नहीं मिल पा रहे संविदा चालक, संचालन हो रहा प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation unable to find contractual drivers; operations affected.
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन निगम में चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। चालकों की कमी दूर करने के लिए हापुड़ डिपो में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं। लेकिन चालक आवेदन में रूचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 136 बसों का संचालन होता है। लेकिन पिछले छह माह से डिपो में करीब 25 चालकों की कमी के कारण रोजाना ही बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में करीब 20 बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रहती हैं, जबकि सड़कों पर यात्रियों को बसों की किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों की कमी दूर करने और बसों का संचालन सुधारने के लिए परिवहन निगम ने जून माह में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं और ड्राइविंग टेस्ट के लिए सप्ताह में दिन भी निर्धारित किया हुआ है लेकिन चालक आवेदन में रूचि नहीं ले रहे हैं और सप्ताह में एक-दो ही आवेदन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि परिवहन निगम में चालकों की कमी दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। चालक के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास रखी गई है जबकि आयु 23.5 वर्ष से अधिक व लंबाई पांच फीट तीन इंच तक निर्धारित की गई है। साथ ही दो वर्ष से अधिक अनुभव के साथ भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed