{"_id":"6a35747950747d040d0c74c8","slug":"wanted-dacoit-carrying-a-50000-reward-killed-in-an-encounter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143340-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डकैती में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डकैती में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया श्याम। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड के मोहल्ला गिरधारीनगर में एक जून को उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के यहां डकैती में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश श्याम निवासी जिला रामपुर को देहात और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
आरोपी सादिकपुर के जंगल में पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास कर रहा था। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना में शामिल छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाश के पास से अवैध पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की गई है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक व थाना हापुड़ नगर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। देर रात बुलंदशहर रोड़ पर एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस के रोकने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा करते हुए मैसेज फ्लैश किया तो हापुड़ देहात पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को गांव गोदी की ओर से घेर लिया।
दोनों तरफ से खुद को घिरा देख बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान श्याम निवासी सुरजपुर थाना पटवाई जिला रामपुर के रूप में हुई।
एसपी ने बताया कि आरोपी उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के यहां हुई डकैती में शामिल था और तभी से फरार था। उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हुए हैं।
आरोपी इससे पहले मुरादाबाद में कलेक्शन एजेंट से हुई डकैती में भी शामिल था। श्याम ने ही रामपुर से वह बाइक चुराई थी, जिससे बदमाश वारदात के लिए पहुंचे थे।
यह था मामला
एक जून की देर रात मोहल्ला गिरधारीनगर स्थित नगर के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाश हथियारों के बल पर करीब दो करोड़ रुपये के गहने व लाखों रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। इस दौरान घर पर नरेंद्र अग्रवाल के अलावा उनकी पत्नी, पोता और चौकीदार मौजूद थे। जाते-जाते बदमाश घर में खड़ी एक बाइक भी ले गए गए थे।
शुरुआत में घटना में चार बदमाश होने के कारण इसे लूट की धाराओं में दर्ज किया गया था। बाद में अन्य बदमाशों के नाम प्रकाश में आने के बाद इसमें डकैती की धारा तरमीम की गई। मामले में पुलिस घटना के मास्टर माइंड सिपाही विक्की गौतम, मुरादाबाद निवासी रोहित, साहबे आलम, मुरादाबाद के रुस्तमपुर सराय निवासी गुड्डू व संभाली रोड निवासी टिंकू के अलावा 50 हजार के इनामी मुरादाबाद निवासी मोहित को गिरफ्तार कर चुकी है।
मुरादाबाद में श्याम ने दिया था तीन लाख की डकैती को अंजाम
मुठभेड़ में मारे गए श्याम पर डकैती, गैंगस्टर एक्ट समेत तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले वह 27 अगस्त को 2024 मुरादाबाद के पाकवाड़ा में कैश मैनेजमेंट सर्विस के कलेक्शन एजेंट से हुई 3.12 लाख रुपये की डकैती में शामिल था।
सुनील नाम के एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल जमानत पर वह बाहर चल रहा था।