फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife catches husband having tryst with another woman after installing GPS tracker in car

नर्स के साथ रंगरलियां: पति की कार में GPS लगाकर बीवी ने किया पीछा, होटल के रूम में पकड़ा; फिर जमकर धुना, VIDEO

Sun, 12 Jul 2026 09:57 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Jul 2026 09:57 PM IST
सार

मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए गए, वहां भी पत्नी ने पति को जमकर पीटा। इसके बाद बस में भी पति की जमकर धुलाई की। 

विज्ञापन
wife catches husband having tryst with another woman after installing GPS tracker in car
पत्नी ने की पति की धुनाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में पत्नी ने किसी अन्य महिला के साथ पति को रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा। पति की जमकर धुनाई की गई, पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद पति को फिर से जमकर पीटा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


महिला ने देवर संग बिझाया जाल
बागपत जिले के एक गांव निवासी महिला को अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था। यह बात महिला ने अपने देवर समेत परिजनों को बताई। पति पर नजर रखने के लिए उसकी गाड़ी में भी जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया। रविवार को पति घर से कहीं बाहर जाने की बात कह, निकला।
जीपीएस को ट्रैक करते हुए पत्नी और परिजन भी पीछे पीछे चल पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगेहाथ होटल में पकड़ा
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में पति और महिला को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी ने तहरीर में बताया कि यहां दोनों रंगरीलियां मना रहे थे। होटल में घुसकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा।

विज्ञापन

पत्नी ने पति को जमकर पीटा
मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए गए, वहां भी पत्नी ने पति को जमकर पीटा। इसके बाद बस में भी पति की जमकर धुलाई की। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति के साथ पकड़ी महिला, बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है।

शांतिभंग की कार्रवाई की
पति, पत्नी के विवाद का मामला संज्ञान में आया है। शांतिभंग में दोनों पर कार्रवाई की गई है। तहरीर का भी संज्ञान लिया जा रहा है। -अनीता चौहान, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed