{"_id":"6a530e3d5fee804d1d098658","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-at-mp-representative-s-daughter-s-wedding-ceremony-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद प्रतिनिधि की बेटी के शादी समारोह में लाखों के जेवर नकदी चोरी, बंद कमरे की खिड़की तोड़कर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद प्रतिनिधि की बेटी के शादी समारोह में लाखों के जेवर नकदी चोरी, बंद कमरे की खिड़की तोड़कर की वारदात
Sun, 12 Jul 2026 09:17 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिजेंसी मैरिज होम में सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि व भाजपा नेता अशोक बबली की बेटी की शादी के दौरान चोर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। रविवार तड़के बंद कमरे की खिड़की तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में रस्मों के चलते घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने बंद कमरे को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार बैग में करीब 10 लाख के जेवर व कन्यादान के रुपये मौजूद थे।
विज्ञापन