सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   66 lakh will be spent on beautification of the pond in Awas Vikas Colony.

Hardoi News: आवास विकास कॉलोनी में 66 लाख से तालाब का होगा सुंदरीकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
66 lakh will be spent on beautification of the pond in Awas Vikas Colony.
फोटो-06- आवास विकास कॉलोनी का पार्क। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर की आवास विकास कॉलोनी में पार्कों के बाद अब तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने शहरों में वातावरण और पर्यावरण को बेहतर बनाए जाने के लिए पार्कों के साथ ही तालाबों के सुंदरीकरण पर ध्यान दिया है। इसी क्रम में आवास विकास कॉलोनी में तालाब का 66 लाख से अधिक रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहीं, काम कराने के लिए 33 लाख रुपये भी नगरीय निकाय को दे दिए हैं।
Trending Videos

पर्यावरण के साथ ही जल संरक्षण और लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवास विकास कॉलोनी स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। काम कराने के लिए शासन ने 66,93,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद हरदोई को सौंपी गई है। नगर पालिका ने काम कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के सुंदरीकरण से कॉलोनीवासियों को पार्कों के साथ ही स्वच्छ वातावरण और बेहतर माहौल मिलेगा। तालाब के किनारे हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण भी होगा और लोगों को टहलने के लिए पाथवे भी मिल जाएगा।
---
शासन ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क के समीप ही तालाब के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है। काम कराने के लिए रुपये भी दिए जाने की जानकारी है। प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। काम गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में कराए जाने का प्रयास रहेगा। -रामेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed