{"_id":"69bae066c7b68d8a690fa6d2","slug":"under-16-and-under-19-cricket-trial-matches-from-21st-preparations-begin-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146595-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल मैच 21 से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल मैच 21 से, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2026-27 की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसोसिएशन ने जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें अंडर-16 और अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग के ट्रायल मैच 21 मार्च से शुरू किए जाएंगे।
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट का ट्रायल लिया जाएगा। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात वर्मा ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने सत्र 2026-2027 के लिए यूपीसीए का ट्रायल पंजीकरण फॉर्म भरा है। बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को मैदान पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बताया कि अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों का 20 मार्च की दोपहर 12 बजे सीएसएन पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर ट्रायल लिया जाएगा। इसी दिन खिलाड़ियों को उनके चेस्ट नंबर आवंटित किए जाएंगे और मैचों के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। कहा कि चेस्ट नंबर प्राप्त करने के लिए पंजीकरण रसीद साथ लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ियों को व्हाइट क्रिकेट किट में आना होगा और गठित टीमों के बीच मैच 21 मार्च की सुबह से होंगे।
Trending Videos