सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a mason was found lying on a cot inside the house.

Hardoi News: मकान के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The body of a mason was found lying on a cot inside the house.
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के दौली गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दौली निवासी संजय (35) राजमिस्त्री थे। भतीजे नन्हूं ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। गांव के अंदर वाले मकान में पूरा परिवार रहता है, जबकि संजय गांव के बाहर वाले मकान में रहते हैं। रविवार सुबह से संजय परिजनों को नजर नहीं आए। इस पर देर शाम नन्हूं उन्हें बुलाने के लिए गांव के बाहर स्थित मकान पर गए। वहां दरवाजा लुढ़का हुआ था। अंदर जाने पर संजय का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार में पत्नी एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका नजर आ रही है। पोस्टर्माम में स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed