सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri: Devotees prayed to the Mother Goddess and asked for the boon of protection.

नवरात्र : श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर मांगा अभय का वर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees prayed to the Mother Goddess and asked for the boon of protection.
फोटो-01- मंदिर में सजी काली माता की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। चैत्र माह के नवरात्र पर चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अभय, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों और मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा।
Trending Videos

नवरात्र पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां को फल-फूल, नारियल, चुनरी और लौंग, बताशे आदि अर्पित कर भोग-प्रसाद लगाया। महोलिया शिवपार के माता काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की पूरे दिन भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां कूष्मांडा की पूजा की। बच्चों और युवाओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। शास्त्री उमाकांत अवस्थी और आचार्य सनत्कुमार मिश्र के मुताबिक, नवरात्र पर मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की उपासना, पूजा-अर्चना से श्रद्धालुओं का भय और संकट दूर होता है। जीवन में साहस और सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं, श्रद्धालुओं ने मां से सभी के जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

फोटो-01- मंदिर में सजी काली माता की मूर्ति। संवाद

फोटो-01- मंदिर में सजी काली माता की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed