सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inter-district criminal involved in oil theft from transformer injured in encounter, arrested

Hardoi News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला अंतरजनपदीय शातिर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inter-district criminal involved in oil theft from transformer injured in encounter, arrested
फोटो-13- मौके से बरामद आरोपी की कार। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
हरदोई/पाली। पचदेवरा और पाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस व एसओजी की मदद से ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय शातिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पाली थाना क्षेत्र में रविवार भोर हुई मुठभेड़ में बायें पैर में गोली लगने से शातिर घायल हुआ है।
Trending Videos

बीते 14 मार्च को पाली के अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि मुड़रामऊ और बाबरपुर स्थित पांच निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया है। इसी तरह 15 मार्च को अनंगपुर के अवर अभियंता भइया लाल पाल ने भी 10 निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस की तीन टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि रविवार भोर पाली थाना क्षेत्र में भरखनी के पास गयाई चौराहे पर वाहनों की जांच का अभियान चल रहा था। इसी दौरा मुड़रामऊ की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया। इस पर युवक कार छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बायें पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बासमई निवासी कुलदीप उर्फ गब्बर वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मौके से 20 हजार रुपये, दो तमंचे, एक कारतूस, एक फोन, ट्रांसफार्मर में इस्तेमाल होने वाला 40 लीटर तेल, आठ खाली डिब्बे, तीन पाइप, दो आरी के ब्लेड, एक कुप्पी और एक कार बरामद की गई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल शातिर को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बीते 21 मार्च को जलालपुर के एक ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी की घटनाएं कुलदीप उर्फ गब्बर ने अंजाम दी थीं।



कुलदीप उर्फ गब्बर पर दर्ज हैं 45 मामले
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि कुलदीप बेहद शातिर है। उसके खिलाफ फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद, नवाबगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ थाने में 13 मामले दर्ज हैं। मैनपुरी के अलाऊ और दन्नाहार थाने में छह मामले, शाहजहांपुर के रैजा थाने में एक मामला, कानपुर देहात के अरौल में चार मामले दर्ज हैं। इसी तरह शाहजहांपुर एंटी पावर थेफ्ट थाने में 17 मामले दर्ज हैं। हरदोई के पाली, पचदेवरा और बिलग्राम कोतवाली में भी एक-एक मामला दर्ज है।

फोटो-13- मौके से बरामद आरोपी की कार। स्रोत: पुलिस विभाग

फोटो-13- मौके से बरामद आरोपी की कार। स्रोत: पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed