सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman suffering from tuberculosis dies under suspicious circumstances

Hardoi News: क्षय रोग से पीड़ित विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman suffering from tuberculosis dies under suspicious circumstances
फोटो-29-बेली कुमारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में विवाहिता की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में बीमारी से मौत होने की बात पता चली है।
Trending Videos

मूलरूप से बरुआ बाजार निवासी देवा सक्सेना को कांशीराम कॉलोनी में आवास आवंटित हुआ था। ब्लॉक संख्या 48 के आवास संख्या 573 में वह पत्नी बेली कुमारी और तीन साल की बेटी के साथ रहता था। रविवार सुबह बेली की मौत हो गई। पति देवा का कहना है कि पत्नी क्षय रोग से पीड़ित थी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह पांच साल पहले चंडीगढ़ में काम करता था। वहां रहने वाले एक दोस्त ने उसकी शादी बिहार के लखीसराॅय जनपद के काशीपुर निवासी बेली कुमारी से कराई थी। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अब तक की जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed