सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri: Special events are held at the ancient Durga Mata Temple during Navratri.

नवरात्र : पौराणिक दुर्गा माता मंदिर पर नवरात्र में होते हैं विशेष आयोजन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Special events are held at the ancient Durga Mata Temple during Navratri.
फोटो-10- रमेश दीक्षित। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर का पौराणिक और प्राचीन दुर्गा माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। नवरात्र पर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन होता है। माता दुर्गा श्रद्धालुओं की सभी मनोकानाएं पूरी करती हैं।
Trending Videos

दुर्गा माता मंदिर ब्रिटिश हुकूमत के समय बनवाया गया था। बताया गया कि साल 1854 में तत्कालीन राजा दुर्गा प्रसाद ने इस मंदिर को बनवाया और दुर्गा मां की स्थापना कराई थी। इससे नगरवासियों के पूजन और आराधना के लिए आध्यात्मिक स्थल उपलब्ध हुआ। मंदिर राजा दुर्गा प्रसाद की ही भूमि पर बना है। इसमें यज्ञशाला, भगवान बृहस्पति, भगवान भोलेनाथ परिवार, बजरंगबली, गायत्री माता, संतोषी माता और ब्रह्मदेव बाबा के मंदिर भी हैं। मंदिर की देखरेख का कार्य पीढ़ियों से एक ही परिवार के लोग करते आ रहे हैं। वर्तमान में रमेश चंद्र दीक्षित उर्फ पप्पू अपने परिवार की छठी पीढ़ी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सेवक और पुजारी के रूप में सेवा करने वाले रमेश दीक्षित ने बताया कि उनके पूर्वज बाबा भगवानदास दीक्षित के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। नवरात्र पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी मंदिर से प्रभात फेरी की शुरुआत होती है इसमें नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से माता दुर्गा की आराधना से श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है।

फोटो-10- रमेश दीक्षित। संवाद

फोटो-10- रमेश दीक्षित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed