सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Use of the word Pandit in the question paper is a well-planned conspiracy: Rajni Tiwari

प्रश्न पत्र में पंडित शब्द का उपयोग सुनियोजित साजिश : रजनी तिवारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Use of the word Pandit in the question paper is a well-planned conspiracy: Rajni Tiwari
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद कक्षा सात की परीक्षा में पंडित शब्द से जुड़े सवाल आने को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विरोधियों की साजिश करार दिया। कहा कि प्रश्नपत्र बनाने वाले अधिकारियों ने सुनियोजित ढंग से काम किया है। इस तरह के सवाल को प्रश्नपत्र में शामिल कर सरकार की छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं। सरकार इसकी जांच कर रही और अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

गांधी मैदान पर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री शामिल होने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा सरकार की बढ़ती ख्याति से विरोधियों के बौखलाने की बात कही। कहा कि ऐसे ही लोगों ने सुनियोजित ढंग से भाजपा सरकार के प्रति लोगों में नकारात्मक भावना पैदा करने के लिए यह साजिश की है। कहा कि भाजपा ने बीमारु और पिछड़े उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद परिषदीय स्कूलों की कक्षा सात की परीक्षा के प्रश्नपत्र में पंडित शब्द से जुड़े सवाल आने के सवाल पर कहा कि हर सरकार में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सरकार की ख्याति से परेशान होकर बदनाम करने की साजिश रचते रहते हैं, इसकी निंदा करते हैं। प्रश्नपत्र वाली टीम में नकारात्मक और सरकार की छवि से परेशान अधिकारी शामिल हैं। जो विरोधियों की साजिश के तहत काम कर रहे, सनातन धर्म की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। कहा कि ऐसे अधिकारियों की जांच होगी और कार्रवाई भी होनी चाहिए।
कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की भांति नमाजियों पर भी षुष्पवर्षा की मांग के सवाल पर कहा कि इस पर सरकार नीति और निर्णय तय करेगी। कहा कि जो लोग मांग कर रहे हैं, वह फूलों की बारिश कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed