सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Argument at Liquor Party: Friend Stabs Companion in the Stomach

Hardoi News: शराब पार्टी में विवाद, दोस्त ने साथी के पेट में घोंपा चाकू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Argument at Liquor Party: Friend Stabs Companion in the Stomach
विज्ञापन
17- मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चाकू के हमले से घायल सुरेश। संवाद
Trending Videos


पार्टी के दौरान पानी लाने से इन्कार करने पर विवाद



शहर कोतवाली के सांडी चुंगी के पास की घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात सांडी चुंगी के पास शराब पार्टी के दौरान पानी लाने को लेकर विवाद हो गया। युवक ने अपने बिजली मिस्त्री दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल बिजली मिस्त्री को मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।



शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तरपुरवा निवासी सुरेश (50) बिजली मिस्त्री हैं। रविवार शाम अपने दोस्त राम प्रताप और एक अन्य साथी के साथ सांडी चुंगी के पास शराब पार्टी कर रहे थे। राम प्रताप वहीं सब्जी का ठेला लगाता है। सुरेश के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान राम प्रताप ने सुरेश को गिलास में पानी भरकर लाने को कहा। सुरेश ने पानी लाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर राम प्रताप नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान राम प्रताप ने सुरेश के सिर पर लाठी मारने के बाद चाकू पेट में घोंप दिया। राम प्रताप वहां सुरेश को पड़ा छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed