सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire Rains from the Sky; The Sun's Fierce Glare Intensifies Discomfort.

Hardoi News: आसमान से बरसी आग, सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाई बेचैनी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fire Rains from the Sky; The Sun's Fierce Glare Intensifies Discomfort.
विज्ञापन
फोटो-05- सर्कुलर रोड पर धूप में स्कूटी पर कुछ इस तरह बच्चों को लेकर जातीं महिलाएं। संवाद
Trending Videos

फोटो-06- धूप में ई-रिक्से बोतल से पानी पीती बच्ची। संवाद

- लू के थपेड़ों ने राहगीरों को बाहर निकलना किया मुहाल
- गर्मी से बचाव के जतन करते दिखाई दिए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सूरज के तेवरों ने मानों आग बरसाई, जिससे न केवल दिन का चैन छीना बल्कि रात की तपन ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजते ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। दोपहर होने तक चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया।
दिनों दिन बढ़ रही धूप ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर दोपहर होने तक काफी कम लोग ही नजर आ रहे हैं, वह भी पूरी तरह चेहरे को कपड़े से ढक कर निकले। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस और बेल के शरबत का सहारा लेते दिखे। दोपहर के समय लू की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना बेहद कष्टकारी रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहने के बावजूद रात के समय हवाओं में नमी की कमी और खुश्की की वजह से लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होता रहा। शाम के समय आर्द्रता घटकर महज 23 प्रतिशत रह गई, जिससे हवाएं और अधिक शुष्क और गर्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed