{"_id":"69badf75dc4b6732c50c9208","slug":"bank-employees-stage-protest-against-anti-employee-policies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146621-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 20: बीईओ के अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन हरदोई इकाई के बैनर तले बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने बुधवार को कार्यदिवस की समाप्ति पर बैंक के अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों ने यह प्रदर्शन बैंक प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन के खिलाफ फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आह्वान पर किया। फेडरेशन ने बैंक ऑफ इंडिया में 30 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू, हरदोई इकाई के सेक्रेटरी राकेश पांडेय ने कहा कि यदि बैंक प्रबंधन ने इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक व तीव्र रूप दिया जाएगा। स्पष्ट किया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन पर होगी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष व बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि शाखाओं और सेवा केंद्रों में क्लर्क और अधीनस्थ स्टाफ की बड़ी कमी है। बावजूद इसके पदों को रिक्त रखा जा रहा है। इससे कार्यभार असंतुलित हो रहा है। यूनियन के संयुक्त मंत्री व बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के उप महामंत्री वीर बहादुर सिंह ने कहा कि स्पेशल पे पदों को लंबे समय से प्रतिस्थापन की अनुपलब्धता के नाम पर खाली रखा जा रहा है।
यूनियन के उपाध्यक्ष व बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के सहायक महामंत्री आनंद वर्मा ने कहा कि कई मामलों में वार्षिक वेतन वृद्धि और स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट को अनुचित आधार पर रोका जा रहा है। कर्मचारियों के वैध दावों को मामूली कारणों से अस्वीकार किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा है। प्रदर्शनकारियों में अजय मेहरोत्रा, कौशलेंद्र शुक्ला, गौरव सिंह, अनिल कुमार, मो. असलम, विपिन गुप्ता, अमित पांडेय, संतोष कुमार, कैलाश वाजपेयी आदि शामिल रहे।
Trending Videos